बादाम रोगन नाक में डालने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 13:11

नाक में डालें दो बूंद बादाम का तेल, इम्युनिटी बढ़ने के साथ-साथ दिखेंगे जवां

अगर आपको बादाम से एलर्जी नहीं है तो आप प्रेग्नेंसी के दौरान भीगे बादाम खा सकती हैं.
बादाम का तेल कई तरह से शरीर को फायदा पहुंचाता है. यह तेल स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है और त्वचा के लिए भी.
हेल्दी रहने के लिए बादाम खाना बहुत अच्छा होता है. बादाम खाने से न केवल दिमाग तेज होता है बल्कि इम्युनिटी सिस्टम भी स्ट्रॉन्ग होता है. ये शरीर का कोलेस्ट्रॉल भी कम करता है. बादाम का तेल भी कई तरह से शरीर को फायदा पहुंचाता है. यह तेल स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है और त्वचा के लिए भी. आपको बता दें कि दो बूंद बादाम का तेल नाक में डालने से कई इंफेक्शन से बचा जा सकता है. वहीं यह सांस से जुड़ी कई तरह की परेशानियों में आराम देता है. आइए आपको बताते हैं इसके फायदों के बारे में.

बादाम के तेल के फायदे
बादाम के तेल के कई फायदे होते हैं. इसमें विटामिन ए, डी और ई जैसे तत्व मौजूद होते हैं. इस तेल की सबसे अच्छी बात ये है कि इसे हर उम्र के लोग इस्तेमाल कर सकते हैं. बादाम के तेल से छोटे बच्चों की मालिश भी की जाती है. इससे हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत बनती है. साथ ही सांस संबंधी परेशानियों में भी आराम मिलता है.

इम्युनिटी पावर बढ़ाता है
अगर आप दूध या पानी में बादाम के तेल की कुछ बूंदे मिलाकर पीते हैं तो यह आपकी इम्यूनिटी पावर को स्ट्रॉन्ग बनाता है. वहीं जिन लोगों को सुबह उठते ही एलर्जी के कारण छींक आने लगती है उनके लिए भी ये बहुत अच्छा है. बादाम के तेल में ओमेगा 6 फैटी एसिड होता है जो कि दिमाग को तेज बनाता है.

नाक में डालें बादाम के तेल की बूंदे
अगर आप रोजाना अपनी नांक में दो बूंद बादाम का तेल डालते हैं तो यह न केवल आपकी हेल्थ के लिए अच्छा होता है बल्कि यह आपके स्किन और बालों को भी अच्छा रखता है. साथ ही यह आपको कई तरह की बीमारियों से भी दूर रखता है. बादाम का तेल नाक में डालने से सिर दर्द की समस्या कम होती है. बालों का गिरना और बालों का सफेद होना भी कम होता है. साइनस की समस्या में भी मदद मिलती है. बादाम का तेल दांतों की जड़ों को भी मजबूत रखने में मदद करता है. यह स्किन को ग्लोइंग बनाता है और मैमोरी को तेज करता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info